
चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोंगरा गांव में एक तेज रफतार बाइक बेकाबू होकर विपरीत दिशा की ओर से आर ही कार में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया, जबकि कार में बैठे चार युवकों को कोई चोट नहीं आयी। गांव वालों के अनुसार टोंटो प्रखंड के लिसिया गांव का समीर हांसदा नामक युवक तेज रफ्तार से बाइक लेकर जगन्नाथपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान मोंगरा गांव के पास बड़बिल से जमशेदपुर जा रही स्विफ्ट डिजायर जेएच 05सीजी 8380 कार से जा टकरा गया।

इससे बाइक सवार समीर हांसदा घायल हो गया। वहीं कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में दोनों पक्षो के बीच आपसी समझौते होने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया। घायल को परिवार वाले साथ ले गये।







