जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो बागान शाही रोड नंबर 7 के रहने वाले मोहम्मद सिराज 21 अगस्त से लापता हैं. परिवारवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. इसी बीच कुछ दिन पहले मुर्दा मैदान, बागान शाही में एक लावारिस लाश मिलने की सूचना मिली. परिवार वालों ने आशंका जताई है कि वह लाश मोहम्मद सिराज की हो सकती है. इसी को लेकर आज परिवार वालों ने विधायक सरयू राय से गुहार लगाई है. (नीचे भी पढ़ें)
परिवार ने मामले की जांच की मांग करते हुए एक लिखित आवेदन उनके जन सुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह को सौंपा है. परिवार की मांग है कि मिली हुई डेड बॉडी की सही से जांच कर पता लगाया जाए कि यह बॉडी मोहम्मद सिराज की है या नहीं, ताकि सच्चाई सामने आ सके. परिवार काफी परेशान है और प्रशासन से जल्द जांच की मांग कर रहा है.




