
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से शनिवार को को नवंबर माह में सेवानिवृत हुए 29 कर्मचारियों को विदाई दी. विदाई समारोह यूनियन परिसर में आयोजित किया गया. यह समारोह करीब सात माह के बाद फिजिकली आयोजित किया गया. इस समारोह में यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, शाहनवाज आलम, शत्रुघ्न राय, सरोज सिंह, अजय चौधरी आदि उपस्थित थे. हालांकि इस दौरान मौजूद रिटायर्ड कर्मचारी ज्यादा खुश नहीं दिखाई दिए. कर्मचारियों ने कंपनी में उनके बच्चों को नौकरी नहीं मिलने से नाराजगी व्यक्त किया. हालांकि यूनियन अध्यक्ष ने रिटायर्ड कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि इस दिशा में यूनियन काम कर रही है आने वाले दिनों में यूनियन सभी कर्मचारियों को साथ लेकर उनके हित में जो काम कर रही है उसका फल मिलेगा.





