
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने हुगली मेट कोक प्लांट के लिए टेक्नीशियन अप्रेंटिस की बहाली निकाली है. इस बहाली में यह तय किया गया है कि सिर्फ महिला ही उम्मीदवारोंकी बहाली ली जायेगी. इसके लिए आवेदक को 20 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कराना है जबकि इसके लिए जनवरी माह में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जायेगी. यह भी तय किया गया है कि सिर्फ पश्चिम बंगाल के रहने वाले लोग ही अपना आवेदन दे सकते है. इसके लिए जरूरी योग्यता एआइसीटीइ या यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्था से 65 फीसदी अंकों के साथ डिप्लोमा होना चाहिए और अगर एससी और एसटी आवेदक है तो 55 फीसदी अंक वाले आवेदन कर सकते है. हुगली मेट कोक के कर्मचारी के बच्चे है तो वे आवेदन कर सकते है. अगर कोई टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप पूरा कर चुका है या रजिस्टर्ड है तो वह इसके लिए अभ्यर्थी नहीं बन सकता है. इसके लिए आवेदक को मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, मेटलर्जी, केमिकल, प्रोडक्शन, सिविल में 1 अगस्त 2018 के बाद डिप्लोमा किया हुआ होना चाहिए. इसके लिए तय उम्र सीमा 1 दिसंबर 1996 से 1 दिसंबर 2003 तक जन्मा होना चाहिए जबकि एससी-एसटी के आवेदक का जन्म 1 दिसंबर 1993 से 1 दिसंबर 2003 तक आवेदन दे सकते है. आवेदक के शारीरिक बनावट की भी जांच होगी, जिसके तहत 142 सेंटीमीटर ऊंचाई, छाती 5 सेंटीमीटर फुलने के बाद, 40 किलो वजन, पावर ग्लास प्लस माइनस 4.0 अधिकतम, आइसाइट 6/6 दोनों आंखों में ग्लास के साथ और सामान्य कलर विजन होना चाहिए. आवेदक को इसके लिए 250 रुपये जमा करना होगा, जो फिर से रिफंड नहीं होगा और ना ही आगे की किसी परीक्षा के लिए जमा नहीं रखा जायेगा. आवेदक का चयन होने के बाद स्टाइपेंड दिया जायेगा. एक साल का यह ट्रेनिंग की दायेगी. टेक्नीशियन अप्रेंटिस ट्रेनिंग प्रोग्राम अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत संचालित होंगे. इसके तहत ट्रेनिंग पूरा करने वाले को सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा. इसके लिए आवेदक को careers.tatasteelindia.com वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट जॉब एप्लीकेशन सेलेक्ट कर उसमें अपने आपको रजिस्टर्ड करना होगा. किसी तरह का दिक्कत होने पर आवेदक snti.recruit@tatasteel.com में अपना पूछताछ भेज सकते है. इसमें यह लिखना जरूरी है कि वे टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप एचएमसी के लिए आवेदन दे परहे है. इसके लिए आवेदक को अपना असल इमेल देना होगा. अगर आवेदक किसी तरह गलत दस्तावेज के साथ पकड़े जाते है तो उनको चयन के बाद भी हटा दिया जायेगा. इसके लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट होगा.
अप्रेंटिस की बहाली का यह है प्रावधान
इसी तरह अप्रेंटिस के लिए भी आवेदन आमंत्रित किये गये है. हुगली मेट कोक पश्चिम बंगाल के लिए यह आवेदन मंगाये गये है, जिसके तहत महिला आवेदक अपना आवेदन कर सकते है. 20 दिसंबर से 30 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते है जबकि जनवरी 2022 में इसकी परीक्षा हो सकती है. आवेदक को आइटीआइ पास होना जरूरी है. आइटीआइ एनटीसी पास को कम से कम 65 फीसदी अंक से पास होना चाहिए. एससी-एसटी के आवेदक को 55 फीसदी अंक लेना चाहिए. हुगली मेट कोक के आइटीआइ-एनटीसी के कर्मचारी बच्चों को न्यूनतम अंक दिया जायेगा. इसके लिए फिटर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, मिलराइट और वेल्डर वाले इसके लिए आवेदन दे सकते है. 1 दिसंबर 1996 से 1 दिसंबर 2003 के बीच जन्मे लोग अपना आवेदन दे सकते है जबकि एससी-एसटी के आवेदक का जन्म 1 दिसंबर 1993 से 1 दिसंबर 2003 तक आवेदन दे सकते है. आवेदक के शारीरिक बनावट की भी जांच होगी, जिसके तहत 142 सेंटीमीटर ऊंचाई, छाती 5 सेंटीमीटर फुलने के बाद, 40 किलो वजन, पावर ग्लास प्लस माइनस 4.0 अधिकतम, आइसाइट 6/6 दोनों आंखों में ग्लास के साथ और सामान्य कलर विजन होना चाहिए. आवेदक को इसके लिए 250 रुपये जमा करना होगा, जो फिर से रिफंड नहीं होगा और ना ही आगे की किसी परीक्षा के लिए जमा नहीं रखा जायेगा. आवेदक का चयन होने के बाद स्टाइपेंड दिया जायेगा. एक साल का यह ट्रेनिंग की दायेगी. टेक्नीशियन अप्रेंटिस ट्रेनिंग प्रोग्राम अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत संचालित होंगे. इसके तहत ट्रेनिंग पूरा करने वाले को सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा. इसके लिए आवेदक को careers.tatasteelindia.com वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट जॉब एप्लीकेशन सेलेक्ट कर उसमें अपने आपको रजिस्टर्ड
करना होगा. किसी तरह का दिक्कत होने पर आवेदक snti.recruit@tatasteel.com में अपना पूछताछ भेज सकते है. इसमें यह लिखना जरूरी है कि वे टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप एचएमसी के लिए आवेदन दे परहे है. इसके लिए आवेदक को अपना असल इमेल देना होगा. अगर आवेदक किसी तरह गलत दस्तावेज के साथ पकड़े जाते है तो
उनको चयन के बाद भी हटा दिया जायेगा. इसके लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट होगा.






