
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी दोमुहानी क्षेत्र स्थित पासवान बस्ती और निर्मल बस्ती के बीच चलने वाले अपराध में एक और हत्या हो गई. मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे अपराधियों ने पासवान गिरोह के सदस्य रोहित पासवान को दोमुहानी गोलचक्कर पर रोका और उसको गोली मार दी. उसकी हत्या जब किया गया तब रोहित पासवान अपने साथी के साथ कही जा रहा था. इसी बीच अपराधियों ने उसको रोका और गोली मार दी. (नीचे देखे पूरी खबर)

उसके कनपट्टी में अपराधियों ने गोली मारी है जिससे उसकी मौत हो गई. उसका साथी घायल है. सूचना पाकर रोहित पासवान का पिता कारू पासवान पहुंच गया और अपने बेटे की लाश को उठाने का प्रयास किया. तब तक पुलिस आ गयी और जीप में उनको के गई. पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल मोबाइल पर जिंदा कारतूस बरामद की है. बताया जाता है कि अपराधी का पिस्तौल है या फिर रोहित पासवान के पास पिस्तौल था यह जांच का विषय है. घटना की सूचना मिलने के बाद सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार समेत अन्य पुलिस वहां पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है.







