
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के कद्दावर कमेटी मेंबर गुलाम मोइनुद्दीन समेत करीब 91 कर्मचारियों व कमेटी मेंबरों को बुधवार को यूनियन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विदायी दी गयी. इस दौरान कमेटी मेंबरों ने अपने अनुभवों को शेयर किया जबकि कर्मचारियों ने भी अपनी परेशानियों की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं को भी लोगों से साझा किया. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, महामंत्री सतीश सिंह, उपाध्यक्ष भगवान सिंह, सहायक सचिव नितेश राज समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान सारे कर्मचारियों और कमेटी मेंबरों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. दूसरी ओर, जनवरी में रिटायरमेंट के बाद कमेटी मेंबर के दो पद खाली हो गये है. एसएमडी विभाग के एमसी झा रिटायर कर गये है जबकि कोक प्लांट के कमेटी मेंबर गुलाम मोइनुद्दीन भी रिटायर हो गये है. अब इन दोनों के सीटों पर चुनाव होगा. चुनाव पदाधिकारी भगवान सिंह अभी 22 फरवरी तक जमशेदपुर में नहीं होंगे, जिनके आने के बाद चुनाव की कवायद शुरू होगी.







