
जमशेदपुर : टाटा स्टील कंपनी परिसर में चोरी करने की नीयत से कार की जाली गेटपास बनाकर घुसने और सुरक्षा गार्ड को जख्मी करने वाले युवक सोनारी निवासी शंकर पुष्टी को बिष्टुपुर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. इस मामलें में कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर मोहित प्रताप के बयान पर बिष्टुपुर थाना में प्राथिमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने शंकर पुष्टी के पास से कार जप्त की है. ज्ञात हो कि 31 जनवरी की रात को शंकर पुष्टी कार संख्या जेएच05बीआर 7284 से चोरी की नीयत से कंपनी परिसर में घुसा था. उसने कार का जाली पास बना लिया था जिसके मदद से वह कई बार कंपनी परिसर में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका था. शंकर के पिता निरंजन पुष्टी एक्सएलआरआई में कैंटिन संचालक है. पुलिस मामले में जांच में जुट गई है.







