
जमशेदपुर : टाटा पिगमेंट के एमडी शुभेंजीत चौधरी ने कंपनी से इस्तीफा ले लिया गया है. बताया जाता है कि हाल के देिनों में कंपनी के कार्यों के विरुद्ध कार्य करने और चेयरमैन तक को इगनोर करने के कारण उनसे इस्तीफा लिया गया. हालांकि, टाटा स्टील ने इस बात से इनकार किया है और कहा है कि जबरन इस्तीफा नहीं लेने की बात गलत है. उन्होंने खुद अपने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है. टाटा पिगमेंट के एमडी के इस्तीफा के बाद कंपनी में एक एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (इडी) का पदस्थापन किया गया है. यूबी सिंह को इडी बनाया गया है. बताया जाता है कि टाटा पिगमेंट के एमडी शुभेंजीत चौधरी काफी वर्षों से उस कंपनी में एमडी के तौर पर काम कर रहे थे. अचानक से मंगलवार को उन्होंने मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद वेस्ट मैनेजमेंट का काम देखने वाले चीफ स्तर के अधिकारी यूबी सिंह को उसका प्रभार दे दिया गया. उनको एमडी तो नहीं बनाया गया है, लेकिन बतौर इडी उनको काम देखने को कहा गया है. चूंकि, टाटा पिगमेंट का जुस्को (अब टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर) में समायोजित होना है जबकि एक हिस्सा को टाटा केमिकल में समायोजित किया जाना है, इस कारण भी अब एमडी एकीकृत होगा, जिस कारण अभी नये एमडी के तौर पर पदस्थापन नहीं किया गया है. वहीं, समायोजन पर अभी कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है, जिस कारण अभी पूरे फैसले का इंतजार किया जा रहा है. यूबी सिंह काफी लंबे समय से टाटा स्टील के वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े हुए है. बताया जाता है कि टाटा स्टील के यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का नाम जुस्को को दिये जाने के पीछे भी समायोजन ही कारण है, जिसके बाद वेस्ट मैनेजमेंट का भी काम किया जायेगा. यूबी सिंह टाटा स्टील से जुड़े हुए है जबकि उनकी पत्नी प्रज्ञा सिंह डीएवी बिष्टुपुर की प्राचार्या के तौर पर अभी कार्यरत है.






