
जमशेदपुर : टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट कंपनी की अधीकृत यूनियन टाटा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा ने इंडस्ट्रियल ऑल संस्था के अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में अपने भाषण से सबको मोहित कर दिया है. श्री डिंडा साउथ एसिया यूनियन बिल्डिंग एंड एमएनसी सप्लाइ चेन प्रोजेक्ट को लेकर नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे. 18 फरवरी से शुरू हुए इस सेमिनार में देश विदेशों के जानकार शामिल हो रहे है. इसमें प्रोजेक्ट इवेल्यूएशन एंड प्लानिंग को लेकर मीटिंग हुई, जिसमें उन्होंने आने वाले चुनौतियों के बारे में विस्तार से सबको जानकारी दी और बताया कि किस तरह की परेशानियां आने वाली है. इन परेशानियों का हल कैसे निकाला जा सकता है. ग्लोबल सोच को रखते हुए, किस तरह लोकल समस्याओं का निराकरण करना है ताकि रोजगार भी बच सके, कंपनी भी बच सके और वैश्विक मंदी जैसे हालात में मजदूरों के साथ कंपनियों को भी लाभ पहुंचाया जा सके. इस दिशा में सबको आगे बढ़कर सोचने की जरूरत है. इसको लेकर देश और विदेशों के जानकारों ने बीके डिंडा को सम्मानित भी किया और उनके भाषण की सभी लोगों ने तारीफ भी की.





