
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित मेहरबाई टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में इलाजरत गरीब मरीजों के परिजनो को बुधवार से हर दिन रोटी बैंक एवं फ़ूड फॉर हंगरी की ओर से नि:शुल्क भोजन मिलने लगा है. इसका उदघाटन टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी ने अपने टाटा वर्कर्स यूनियन के रेस्ट हॉउस में अपने हाथ से गरीब मरीजों के परिजनो के बीच भोजन परोस कर किया. उन्होंने अपने भाषण में रोटी बैंक के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही. उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से संघर्ष करने वाले गरीब परिवारों के लिए टाटा स्टील ने सामाजिक दायित्व एवं जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए रेस्ट हाउस की स्थापना की है, जो टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा संचालित है, उन्होंने इसकी सुविधा को और अधिक लोगो तक सुगम बनाने में बेहतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने रोटी बैंक के कार्यो को गरीबो की सच्ची सेवा बताया. उन्होंने समाज के सभी वर्गो से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है.

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रोटी बैंक के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने रोटी बैंक के इतिहास को बताते हुए कहा कि रोटी बैंक का सफर पांच वर्षो से जारी है. हर तूफान से लड़ते हुए हम वर्तमान में हर दिन एक हज़ार जरुरतमंदो तक हम भोजन पंहुचा पाने में सफल साबित हो रहे है. उन्होंने प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन को इस अभियान से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया. कार्यक्रम को फ़ूड फॉर हंगरी की शरमीना पारीख ने सम्बोधित किया. कार्यक्रम का संचालन चित्रा सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन फाउंडेशन के अनुराग कुमार ने दिया. कार्यक्रम में कारपोरेट कम्युनिकेशन के चीफ ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद थे. भोजन वितरण के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के रेस्ट हॉउस एवं रोटरी क्लब रेस्ट हॉउस के कुल 125 मरीजों के परिजनो ने भोजन ग्रहण किया. कार्यक्रम में रोटी बैंक, प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे.






