जमशेदपुर : टीएसपीडीएल में गुरुवार को यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महामंत्री अमन सिंह के नेतृत्व में बैठक की गयी. जिसमें यूनियन पदाधिकारियों ने कंपनी के नए सीएचआरओ करण लखानी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. उन्होंने साथ मिलकर काम करने का और एक टीम की तरह काम करने को कहा. बोनस वार्ता में कंपनी का पिछले साल का डाटा शेयर किया गया और सेफ्टी में सुधार करने को कहा गया था. यूनियन के सभी साथी सुधार के लिए प्रतिबद्ध दिखे. प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा स्टील के बोनस पर प्रबंधन और यूनियन की नजर है. वैसे 20 प्रतिशत बोनस होने की उम्मीद है. इस मीटिंग में मैनेजमेंट की तरफ से सीएचआरओ करण लखानी, चीफ एच आर शुभमय मजूमदार, जीएम अश्वनी कुमार, हेड एचआर शेखर झा, मुकुंद कुमार,और यूनियन की तरफ से राकेश्वर पांडेय, अमन जी, संजीव सिंह, सच्चिदानंद, एस बी राणा, अनीश झा, आर रवि, रमेश चौधरी, राकेश, रंजन मिश्रा शामिल हुए.





