जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत सेंड लाइन रोड में शुक्रवार की सुबह टाटा स्टील का क्वार्टर (क्वार्टर नंबर एल-टू/15) खाली कराने को लेकर जेठानी और देवरानी के बीच मारपीट हो गयी. इस दौरान देवरानी प्रेम कौर ने जेठानी अमरजीत कौर को रड से मारकर उनका सिर फोड़ दिया. इस घटना के बाद घायल अमरजीत कौर ने साकची थाने में जाकर शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने उन्हें चिकित्सा के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां उनकी मरहम-पट्टी हुई. अमरजीत कौर ने बताया कि उसके पति गुरमीत सिंह टाटा स्टील में कार्यरत थे. (नीचे भी पढ़ें)
अमरजीत कौर ने बताया है कि इसी वर्ष छह मई को को उनके पति की कैंसर से मौत हो गई. पति की मौत के बाद कंपनी ने एक साल के लिए क्वार्टर रहने के लिए दिया है. उक्त अवधि पूरी हो गई है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने देवर जसबीर सिंह व देवरानी प्रेम कौर को घर रहने के लिए दिया था. अब दोनों घर खाली करने से इंकार कर रहे हैं. देवर और देवरानी एक फ्लैट खरीद कर देने और घर खाली करने के लिए 10 हजार रुपये खर्च देने को कह रहे हैं. सुबह वह काम करने के लिए जा रही थी, तभी देवरानी से पीछे से रड से मारकर सिर फोड़ दिया.




