
जमशेदपुर : न्यूवोको विस्तास कार्प कंपनी (पहले जिसको लाफार्ज सीमेंट कहते थे) में हो रहे कथित श्रम कानून के उल्लंघन को लेकर जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित उपश्रमायुक्त कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया. इन लोगों ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया कि कर्मचारियों का वहां शोषण हो रहा है. कांग्रेस जिला महासचिव चंदन पांडेय के नेतृत्व में उपश्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. इन लोगों ने आरोप लगाया है कि कंपनी में ठेका मजदूरो को जबरन 16 घंटा तक काम कराया जा रहा है. लंबे समय से कार्य कर रहे मजदूरो को स्थायी किया जाना चाहिए. ऐसे कई कार्य हो रहें हैं, जिसमें श्रम कानून का उलंघन किया जा रहा. उपश्रमायुक्त से मांग की गई कि ऐसे श्रम कानूनों के उल्लंघन मामले में उचित जांच कर कंपनी व ठेका फर्म के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाये. बहुत जल्द इसकी शिकायत राज्य के श्रम मंत्री व मुख्यमंत्री तक करने की बात कहीं गयी. इस प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला महासचिव चंदन पांडेय, राजू कुमार, अजय कुमार, अमन कुमार, अमित सिंह, रितिक झा, राजकुमार झा, सुरेश कुमार, दीपू कुमार, मन्नू सिंह, नितिन मिश्रा, निरंजन कुमार आदि उपस्थित थे.






