• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 30, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-rural-घाटशिला, मुसाबनी व चाकुलिया में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित, कई समस्याएं सामने आयी

jamshedpur-rural-घाटशिला,  मुसाबनी व चाकुलिया में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित, कई समस्याएं सामने आयी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

घाटशिला : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र घाटशिला प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड के पदाधिकारीयों ने ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. मौके पर प्रखंड प्रमुरव हीरामनी मुरमू समेत पंचायत के अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे. मौके उपस्थित प्ररवंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास और अंचलअधिकारी रिंकु कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रखड के विभिन्न पंचायतों में सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर प्ररवंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रयास है कि पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विशेष रूप से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, जाति/आवासीय और आय प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों ने आवेदन किया. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्ररवंड विकास पदाधिकारी द्वारा दी गयी और उन्हें बताया गया कि इन योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करें एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने हेतु क्या-क्या पात्रता है की जानकारी दी. सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये थे. मौके पर आपूर्ति पदाधिकारी आनंद कुमार ,बाल विकास पदाधिकारी सुप्रिया कुमारी, मुखिया सिदो हॉसदा पंचायत समिती गोपेसर राय,सहायक अभियंता, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.

मुसाबनी के पूर्वी बादिया पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 393 मामलों में 215 का निष्पादन
मुसाबनी प्रखण्ड की पूर्वी बादिया पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में जिला परिषद् बुद्धेश्वर मुर्मू, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी,अजय कुमार रजक, मुखिया हल्यानी मुण्डू , पंचायत सचिव रामदास सोरेन , सभी वार्ड सदस्य, थाना, शिक्षा, मनरेगा, प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी, अंचल निरीक्षण, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी समेत अन्य कर्मचारी उपस्थिति थे.बीडीओ ने सभी स्टाॅल में जाकर संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त की एवं निष्पादन करने का निर्देश दिया.इस मौके पर बीडीओ ने सभी स्टाॅल के बारे में विस्तार रूप से ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि आप के द्वारा दिये गये आवेदन के निष्पादन करने के लिए ही सरकार आप के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
393 में 215 का हुआ निष्पादन :

सरकार आप के द्वार कार्यक्रम में कुल 393 आवेदन आये थे जिसमें 215 का निष्पादन किया गया जबकि शेष 178 बचे हुए है जिनका समाधान संबंधति अधिकारियों के माध्यम से करने का निर्देश दिया गया और कृत कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रखण्ड में उपलब्ध करने का भी निर्देश दिया गया.पेशन में 36 आवेदन ,आवास योजना में कुल 13 में से 13 का निष्पादन किया गया, चिकित्सा में 100 मरीजों का स्वास्थ जांच कर निशुल्क दवा दी गई, मनरेगा में कुल 5 जाॅबकार्ड, राशन में 65 आवेदन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से 7 आवदेन एवं अन्य विभाग से 167 आवेदन में 97 आवेदन का निष्पादन सरकार आप के द्वार में कर दी गई और अन्य 70 आवदेन का निष्पादन करने के लिए संबंधित विभाग को सौप दिया गया है.

ADVERTISEMENT

चाकुलिया के चंदनपुर पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों से लिए गये आवेदन
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत भवन में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में सीओ अरविंद औझा, बीडीओ लेखराज नाग,जिप सदस्य शिवचरण हांसदा समेत पंचायत के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित थे. जनता दरबार में संबोधित करते हुए पदाधिकारीयों ने कहा कि जनता दरबार आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य गांव की समस्या को गांवों में ही समाधान करना है. जनता दरबार में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया.जनता दरबार में पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने समस्या से संबंधित आवेदन देकर जल्द समाधान करने की मांग की.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm condolence : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में दिवंगत जूनियर डॉक्टरों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, उपस्थित लोगों ने दोनों चिकित्सकों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
खबर

Jamshedpur mgm condolence : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में दिवंगत जूनियर डॉक्टरों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, उपस्थित लोगों ने दोनों चिकित्सकों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

July 30, 2026
jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का महिला कांग्रेस पर पलटवार, कहा – आंदोलन होता तो कई पुराने मामलों का सच सामने लाता, अपने गिरेबान में झांकें विरोधी, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

jamshedpur east mla purnima sahu : भुइयांडीह अतिक्रमण मामले में बस्तीवासियों के पक्ष को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात, कहा – मानवीय पहल के तहत पहले हो पुनर्वास, आवश्यकता पड़ने पर जाएंगे कोर्ट

Next Post
jamshedpur-cyber-crime-टेल्को के युवक के खाते से 1.74 लाख की अवैध निकासी, साइबर थाना में पहुंचा मामला

jamshedpur-cyber-crime-टेल्को के युवक के खाते से 1.74 लाख की अवैध निकासी, साइबर थाना में पहुंचा मामला

jamshedpur-three-accident-जमशेदपुर में हादसों का बुधवार, साकची में ऑटो ने स्कूटर को मारी टक्कर, झामुमो नेता के पिता की मौत, सोनारी में अलग-अलग दो दुर्घटना, पांच से अधिक घायल

jamshedpur-three-accident-जमशेदपुर में हादसों का बुधवार, साकची में ऑटो ने स्कूटर को मारी टक्कर, झामुमो नेता के पिता की मौत, सोनारी में अलग-अलग दो दुर्घटना, पांच से अधिक घायल

jamshedpur-jugsalai-municipality-जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स बकायदारों पर होगी कार्रवाई, पैसा नहीं देने वाले से 12 फीसदी ब्याज का होगा अतिरिक्त वसूली, देखे बकायदारों की सूची

jamshedpur-jugsalai-municipality-जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स बकायदारों पर होगी कार्रवाई, पैसा नहीं देने वाले से 12 फीसदी ब्याज का होगा अतिरिक्त वसूली, देखे बकायदारों की सूची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता संदेश के साथ भाजपा ने मनाया ‘समरसता दीपोत्सव’, चारों विधानसभा के 28 मंडलों के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं ने जलाया दीपक

Jamshedpur ssp review meeting : अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की समीक्षा बैठक, फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश

Jamshedpur ucil health camp : यूसिल व रेड क्रॉस की ओर से पोटका में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 65 मरीजों ने शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur red cross blood donation : भारत रत्न जेआरडी टाटा की स्मृति में रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, जेमीपोल के सीएसआर के तहत आयोजित शिविर में 53 यूनिट रक्त संग्रहित

tata steel ld3 blood donation : टाटा स्टील के एलडी3 ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, सेवा के जरिये जेआरडी टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता संदेश के साथ भाजपा ने मनाया ‘समरसता दीपोत्सव’, चारों विधानसभा के 28 मंडलों के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं ने जलाया दीपक

Jamshedpur ssp review meeting : अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की समीक्षा बैठक, फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश

Jamshedpur ucil health camp : यूसिल व रेड क्रॉस की ओर से पोटका में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 65 मरीजों ने शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur red cross blood donation : भारत रत्न जेआरडी टाटा की स्मृति में रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, जेमीपोल के सीएसआर के तहत आयोजित शिविर में 53 यूनिट रक्त संग्रहित

tata steel ld3 blood donation : टाटा स्टील के एलडी3 ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, सेवा के जरिये जेआरडी टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि

Jamshedpur bilingual book of songs released : पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय कर्मी बोध मुण्डा के द्विभाषी गीत संग्रह का हुआ लोकार्पण, उपायुक्त ने ओमोन्–मुण्डारी साइति पुथी का किया विधिवत लोकार्पण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News