जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) विभाग में सीआरएम जेडीसी द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें कर्मचारियों ने जोश के साथ हिस्सा लिया. शनिवार को यह आयोजन संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के फाइनल सीआरएम पीएलटीसीएम बनाम सीआरएम इलेक्ट्रिकल मैच हुआ, जिसमें सीआरएम पीएलटीसीएम की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 115 रन बनाये. उनके रन का पीछा कर रही सीआरएम इलेक्ट्रिकल की टीम ने सिर्फ 10 ओवर में 72 रन बनाकर सिमट गयी. इस प्रतियोगिता की शुरुआत विभागीय चीफ अजय झा एवं विभागीय कमेटी मेंबर और टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, जेडीसी चेयरमैन अश्विनी मथान एवं विभागीय प्रतिनिधी द्वारा संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुरुआत किया गया. यह प्रतियोगिता के आयोजन में स्पोर्ट्स कमेटी की प्रशस्ति श्रेया, संदीप बेहरा, गुलाब यादव सभी ने सहयोग किया. इस मौके पर हेड आर्ग देब, कमेटी मेंबर अशोक गुप्ता, दिनेश्वर कुमार, सूरज कुमार, सरोज पाण्डेय, मनोज वर्मा एवं सीआएम कर्मचारी मौजूद थे.



