बोकारो:बोकारो के सेक्टर वन सी स्थित अधिकारी के एलॉटेड 41 नंबर क्वार्टर को कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने ताला तोड़कर कब्जा जमा लिया और उसे कांग्रेस कार्यालय बना डाला.जानकारी के बाद बोकारो स्टील के अधिकारी होमगार्ड जवानों के साथ कार्यालय खाली कराने पहुंचे. भारी संख्या में होमगार्ड जवान रहने के बावजूद अधिकारी के आवास को देर रात खाली करा दिया गया. बोकारो स्टील के क्वाटर अलर्टमेंट सेक्शन के अधिकारी राज शर्मा ने कहा कि हम लोग कुछ घंटों का टाइम दिए लेकिन नही खाली किए , कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं था.(नीचे भी पढ़े)

क्वार्टर हम खाली कराने को लेकर बहुत देर उन लोगों को समझा गया लेकिन नही माने तो अतत: हमलोग ने क्वार्टर को खाली करा दिया.वही जब इस मुद्दे पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बोकारो जिले में इतने बड़े कांग्रेस के नेता हैं. लेकिन आज तक एक कार्यालय तक नहीं खोल पाए. अगर हमने कोई गुनाह किया है तो ऐसा गुनाह हम बार-बार करेंगे. वही पूर्व सांसद ददई दुबे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कौन ददई दुबे, जो तृणमूल कांग्रेस से चुनाव लड़े थे.



