आदित्यपुर: शनिवार को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो स्थित अक्षय स्टील के समीप चोरी करते एक चोर रंगे हाथ भीड़ के हत्थे चढ़ गया. जहां भीड़ ने चोर के हाथ- पैर बांधकर जमकर धुनाई कर डाली बता दें कि इंडस्ट्रियल एरिया में इन दिनों चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. पुलिस चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने में नाकामयाब रही है.(नीचे भी पढ़े)
आए दिन हो रहे चोरी की घटनाओं का आक्रोश लोगों ने दबोचे गए चोर पर निकाल दी. चोर का नाम इरफान है जो आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती का रहनेवाला है. हालांकि उसके अन्य साथी भाग निकले. समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी.



