
सरायकेला : सरायकेला-खरसांवा जिला के कुचाई थानान्तर्गत सियाडीह के पास अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि करीब दस लोग घायल हो गए हैं. घायलों में एक की हालत थोड़ी गंभीर है जिसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि नौ अन्य की स्थिति सामान्य है. बताया जाता है कि दलभंगा में लगनेवाले साप्ताहिक हाट करने के बाद करीब 15 लोग अपने अपने गांव लौट रहे थे. तभी सियाडीह के पास पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी. सामान्य रुप से घायल सात का इलाज कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है, जबकि दो सामान्य रुप से घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
वहीं घायल बुरुहातू निवासी सुला मुंडा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं एक अन्य ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है.

घायलों के नाम इस प्रकार हैं
मुण्डा मुन्डा गांव गिलुवा (35), कड़िया मुन्डा (55) गांव बुरूहातु, गोपी मुण्डा (20) गांव -गिलुवा टोला रूङूगगुटु, मंगरा लोहार (50) गांव – गिलुवा,मंगरू लोहार (27) गांव – होयाहातु बाईडीह, डोलका मुन्डा (40) गांव – बुरूहातु




