
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान जबरदस्त दबाव अपराधियो पर बनाया है. इस कड़ी में कदमा थानाक्षेत्र स्थित किशोर संघ क्लब में पुलिस ने छापेमारी की. छापामारी में पुलिस ने नौ लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वहां से तीन मोबाइल, तीन सेट ताश के पत्ते को भी जब्त किया है. पकड़े गए लोगों में राकेश कुमार, मनीष कुमार, उत्सव राम, विभाष बरुआ, सुभाष बरुआ, प्रदीप डे, संतोष कुमार, आनंद राव समेत अन्य शामिल है.



