जमशेदपुर : आदित्यपुर खरकई नदी पर बने पुराने पुल से नदी में कूद रही एक युवती को लोगों ने पकड़ लिया. उसको राहगिरों ने कूदने के पहले ही पकड़ लिया. बताया जाता है कि वह कूदने के लिए काफी देर से प्रयास कर रही थी. राहगिरों ने उसको देखकर भांप लिया कि वह कूदने जा रही है.

इसके बाद लड़की को लोगों ने पकड़ लिया और उसको समझाया. इसके बाद उसको समझा-बुझाकर उसके घर पहुंचाया. बताया जाता है कि वह लड़की एक कॉलेज की छात्रा है और वह पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन लोगों ने उसको पकड़ लिया.



