
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित संकोसाई रोड नंबर पांच खड़िया बस्ती निवासी रोहित कुमार यादव को खड़िया बस्ती पुल के पास नशेड़ियों ने ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नशेड़ी मौके से फरार हो गए। इधर रोहित के दोस्त ने उसे जख्मी हालत में घर पहुंचाया। जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि रोहित सोमाया स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। वह रोज शाम को ट्यूशन के लिए जाता है। शाम को वह ट्यूशन के लिए निकला था, पुल के पास कुछ नशेड़ियों ने उसे रोका और शराब बिक्री के बारे में पूछा। रोहित ने जब जवाब नहीं दिया तो नशेड़ियों ने उसे मारपीट कार घायल कर दिया।







