
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधियों द्वारा एक बार दहशत फैलाने की कोशिश हो रही है. इस कड़ी में गुरुवार की रात गोलमुरी मुस्लिम बस्ती में बदमाशों ने हल्के विवाद के बाद दहशत फैलाने को लेकर हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

फायरिंग के बाद इलाके के लोग सहमे हुए है। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी डीएसपी अनुदिप सिंह और साकची थाना प्रभारी कुणाल कुमार मौके पर पन्हू चे और मामले की जानकारी ली। वहीं मौके से स्थानीय लोगों ने चार खोखे बरामद किए है।
स्थानीय निवासी मशिर ने बताया कि एग्रिको का रहने वाला सलमान बस्ती में आकर अड्डेबाजी करता है, गुरुवार को बस्ती में सलमान के साथ उसका विवाद हुआ था, विवाद के आधे घंटे के बाद सलमान, शादाब, जीशू, नोमान और अन्य 3 4 युवकों के साथ बाइक पर आया और 5 से 6 राउंड फायरिंग कर फरार हो गया। ज्ञात हो कि सलमान कुछ दिनों पहले भी धतकीडीह में मारपीट की घटना को अंजाम डे चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।







