
जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन से आगे उलबेड़िया जंक्शन पर एनआरसी और सीएबी के खिलाफ लोगों ने ट्रेनों में जमकर तोड़फोड़ की है. करीब 250 से 300 लोगों ने उलबेड़िया जंक्शन में घुसकर शुक्रवार की शाम करीब 3.22 बजे जमकर तोड़फोड़ की.

इसके बाद से हावड़ा से खड़गपुर के बीच के सारे रेलवे यातायात को रोक दिया गया है. बताया जाता है कि इन लोगों ने स्टेशन में ही तोड़फोड़ की है जबकि सारे ट्रेनों में तोड़फोड़ की है. इस दौरान लोगों ने वहां स्टेशन और आसपास के इलाके में आगजनी भी कर दी है. इससे दहशत से भरे लोगों ने मौके से भागने में ही भलाई समझी. टाटानगर से लेकर अन्य स्थानों पर आने वाले लोग भी बीच रास्ते में फंसे हुए है.
इसके बाद से हावड़ा से खुलने वाली और हावड़ा की ओर जाने वाली कई ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया है. इसके तहत हावड़ा से टाटानगर समेत अन्य स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. हावड़ा स्टेशन समेत आसपास के इलाके में इंटरनेट की सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है. इसको लेकर जनता सिर्फ फोन पर ही बात कर पा रही है. इसके सारे सेवाओं को ही बंद कर दिया गया है.
इस तोड़फोड़ के कारण 11 इएमयू लोकल और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी रोक दिया गया है.
इन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है :
- हावा-चेन्नई कोरमंडल एक्सप्रेस
- हावड़ा-दिघा कंडारी एक्सप्रेस
- शालिमार-एलटीटी कुरला एक्सप्रेस
- हैदराबाद-हावड़ा इस्ट कोस्ट एक्सप्रेस
- यशवंतपुर-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
- शालिमार-आद्रा राजरानी एक्सप्रेस
- जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस







