
Jamshedpur : जमशेदपुर : एनआरसी व सीएबी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के उलबेड़िया जंक्शन पर शुक्रवार को तोड़फोड़ के बाद हावड़ा खड़गपुर रुट पर नलपुर स्टेशन पर भी शनिवार को सैकड़ो की संख्या में लोगों ने एनआरसी के विरोध में हंगामा व तोड़फोड किया. सूचना मिलने पर रेलवे ने इस मार्ग पर 12 ईएमयू ट्रेनों को रद्द कर दिया. साथ ही दोपहर बाद तक कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक कर रखा गया है. इधर हावड़ा रूट पर ही मुरारई स्टेशन पर भी लोगों ने जमकर हंगामा किया. गुस्साए लोगों ने स्टेशन पर पथराव भी किया. लोगों ने सरकार से एनआरसी बिल वापस लेने से संबंधित नारे भी लगाए. वहीं रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों में रोके रखा. साथ ही अधिकारी डिवीजनल ऑफिस, हेडक्वार्टर और कंट्रोल रुम ने निगरानी रखे हुए है. रेलवे ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से पल-पल की खबर लोगों के साथ साक्षा कर रहा है. अहमदाबाद-हावड़ा और रांची- हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस टाटानगर में रुकी : हावड़ा रुट पर हिंसा को लेकर रेलवे ने ट्रेनों को स्टेशनों पर रोकने का आदेश दिया. वहीं अहमदाबाद से हावड़ा जाने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस और रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस को सुबह नौ बजे से ही समाचार लिखे जाने तक टाटानगर स्टेशन पर रोके रखा गया था.
ये ट्रेनें हुई प्रभावित
हावड़ा यशवंतपुर दुरंतो एक्सप्रेस
12847 हावड़ा दीघा सुपर एसी एक्सप्रेस
18645 हावड़ा हैदराबाद ईस्ट कोस्ट
12814 टाटा हावड़ा स्टील एक्सप्रेस
12074 भुवनेश्वर हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस
18029 एलटीटी- शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस
12278 पुरी हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस
12842 चेन्नई सेंट्रल हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस






