
Jamshedpur : बिरसानगगर स्थित जिला स्कूल के पास से गौ-वंश की चोरी कर भाग रहे पिकअप वैन को गौरक्षकों ने सिदगोड़ा स्थित बजरंग चौक के पास पकड़ा और सिदगोड़ा पुलिस के हवाले कर दिया. चोरी किए गए गौवंशों को भी बरामद कर लिया है. इसमें वैन चालक बारीडीह निवासी अरुण लाल, आदित्यपुर निवासी अरुण लाल अनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है वहीं मौके से जितेंद्र यादव भागने में सफल रहा. सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मवेशियों की चोरी कर आदित्यपुर खटाल से बिहार भेजने का चल रहा था धंधा : पुछलाछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग इसके पहले भी कई मवेशियों की चोरी कर चुके है. मवेशियों की चोरी रात में कि जाती थी और ऐसे मवेशी की चोरी की जाती थी जो घर के बाहर बंधे हुए होते थे. मवेशी चोरी कर उन्हे रात में ही पिकअप पर लाद कर आदित्यपुर के एक खटाल में ले जाया जाता था. जहां से उन्हे वाहनों में लोड कर बिहार के अलग अलग इलाकों में ले जाया जाता था. पुछताछ में पुलिस को इसके एक गिरोह होने का पता चला है. फिलहार पुलिस सभी से सख्ती से पूछताछ कर रही है. दो साल में 100 से ज्यादा मवेशी की चोरी : गोरक्षक के जमशेदपुर महानगर प्रमुख शक्ति सिंह ने बताया कि इलाके में दो साल में अब तक 100 से ज्यादा मवेशी गायब हो चुके है, आए दिन मवेशी गायब होने की सूचना मिल रही थी. इसी को लेकर जांच कर सभी को पकड़ा गया है, तस्करों को पकड़ने में गौरक्षक सुनील कुमार, आशिष कुमार, धर्मेंद्र कुमार यादव, राकेश ठाकुर के अलावा अन्य लोग शामिल थे.






