
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह का सहयोगी और उपेंद्र सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी हरीश सिंह को जमानत मिल गयी है. उच्च अदालत से हरीश को जमानत मिल गयी है. जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर भी आ गया है. इसके बाद से अपराध के जगत में एक बार फिर से हलचल मच गया है. हरीश सिंह रांची के होटवार जेल में बंद था. उसके साथ विक्रम शर्मा और अन्य लोग जेल में ही है जबकि अखिलेश सिंह भी दुमका जेल में ही बंद है. अखिलेश सिंह गिरोह का मुख्य शूटर कंहैया सिंह और सुधीर दुबे भी जेल से पहले ही बाहर आ चुके है. वैसे सुधीर दुबे अलग गैंग बना चुका है और अखिलेश सिंह गिरोह से अलग हो चुका है जबकि कंहैया सिंह न्यूट्रल रहकर अपना जीवन बसर कर रहा है और अपराध जगत से ही तौबा करने का मन बना चुका है. हालांकि, अपराधियों की रिहाई से जमशेदपुर पुलिस की मुश्किलें बढ़ सकती है.






