
सरायकेला : स्थानीय पुलिस ने एटीएम फ्रॉड गिरोह के एक सदस्य को रंगे हाथ दबोचा है. जानकारी देते हुए सरायकेला एसपी ने बताया कि, उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सरायकेला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में तीन- चार व्यक्ति घुसकर ग्राहकों को एटीएम से पैसा निकालने के नाम पर सहयोग कर उनका पिन पूछ रहा है. जिसके बाद एसपी ने एक टीम का गठन कर एटीएम में छापेमारी करने का निर्देश दिया जहां से पुलिस ने राजेंद्र चौहान नामक एक व्यक्ति को धर दबोचा पुलिस ने इनके पास से विभिन्न बैंकों के 8 एटीएम कार्ड जप्त किए हैं. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में मुंबई, उत्तर प्रदेश जमशेदपुर और सरायकेला के एटीएम से धोखाधड़ी कर पैसे निकालने की बात स्वीकार की है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.





