
जमशेदपुर : एक साल का प्यार और फिर शादी से प्रेमिका के परिजनों के इंकार करने पर बोकारो के युवक ने कदमा मरीन ड्राईव स्थित घोड़ाचौक के पास ब्लेड से गला काट आत्महत्या का प्रयास किया. स्थानीय लोगों ने युवक को लहूलूहान अवस्था में पाया और इसकी सूचना कदमा पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया यहां से स्थिती गंभीर होने पर उसे टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है. इस दौरान पुलिस ने युवक के घरवालों को सूचना दी. इधर सूचना पाकर युवक के परिजन भी टीएमएच अस्पताल पहुंचे. युवक का नाम धमेंद्र रजक है. उसने बताया कि वह बोकारों के चास का रहने वाला है. कदमा उलीयान ग्रीम पार्क के पास उसका बड़ा भाई जितेंद्र रजक रहता है. वह सोमवार को ही उसके घर आया है. युवक ने बताया कि बोकारो में वह एक युवती से पिछले एक साल से प्रेम करता है. उसने युवती के घर वालों के बीच शादी का प्रस्ताव भी रखी पर उन्होने शादी का प्रस्ताव इसलिए ठुकरा दिया क्यों की वह कोई काम नहीं करता है. उसी को लेकर वह अवसाद में था. मंगलवार को वह मरीन ड्राईव घोड़ा चौक के पास स्थित एक शौचालय में गया और ब्लेड से गला काट लिया.




