
जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा नदीं के किनारे मिले शव की पहचान पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना निवासी सुभंकर हलधर (21) के रुप में की गई. शव की पहचान मृतक के साथी ने की. मंगलवार को मृतक का साथी पृथ्वी राम सिंह साकची थाना पहुंचे. पृथ्वी राम ने पुलिस को बताया कि सुभंकर 19 दिसंबर को ही शहर आया था. वह आदित्यपुर की एक कंपनी में साथ में ही काम करता था. साकची के एक होटल में दोनों साथ ही रहते थे. सोमवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने घर चला गया था जबकि सुभंकर होटल के कर्मचारियों को 22 दिसंबर की रात फिल्म देखने की बात कहकर निकला और वापस नहीं आया. सोमवार को उसने अखबार में सुभंकर की फोटो देखकर पहचान की. फिलहाल पुलिस ने सुभकंर के परिजनों को सुचित कर दिया है. और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस मोबाइल लोकशन के आधार पर अपराधियों की पहचान कर रही है. ज्ञात हो कि स्वर्णरेखा नदीं के तट पर पुलिस ने सोमवार सुबह एक शव बरामद किया था जिसे दो गोली मारी गई थी.



