
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल कंपनी (इंकैब इंडस्ट्रीज) के जेनरल ऑफिस में दोपहर करीब दो बजे अचानक से आग लग गयी. यह आग दूसरी बार जेनरल ऑफिस में लगी है. करीब 20 सालों से बंद इस कंपनी में लगातार दूसरी बार बिना बिजली के आग लग गयी है. इस जेनरल ऑफिस की बिजली कटी हुई है.

बताया जाता है कि भ्रष्टाचार और चोरी को छुपाने के लिए इस तरह की आग लगी की घटना लगातार हो रही है. बिना बिजली के लगातार दूसरी बार कैसे आग लग गयी है, यह सवाल उठ रहा है. इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है. वैसे आग पर काबू पाने के लिए टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग की दो दमकलें पहुंच चुकी है. आग काफी तेजी से फैल रहा है, जिसको काबू पाने का प्रयास चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह आग अचानक से उठनी शुरू हुई, जिसको राहगिरों ने देखा तो लोगों को सूचित किया. जेनरल ऑफिस में ही कंपनी से जुड़ी हुई सारे दस्तावेज रखे जाते है. इससे पहले भी एक बार इसी जेनरल ऑफिस में 2019 में ही आग लग चुकी है, जो निचले मंजिल पर लगी थी और इस बार पहले मंजिल पर आग लगी है.







