
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित सालगाझड़ी रेल लाइन पर शुक्रवार की सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानिय लोगो ने इसकी सूचना परसुडीह थाना और टाटानगर जीआरपी को दी. सूचना पाकर जीआरपी और परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. यहां मौके पर ही दोनों के बीच अपने क्षेत्र को लेकर विवाद हो गया जिस कारण शव को नहीं उठाया गया.
इस दौरान कई ट्रेने शव के उपर से ही पार हो गई पर पुलिस अपने अपने इलाके को लेकर आपस में बहस करती रही. पुलिस ने शव की पहचान करना भी मुनासिब नहीं समझा. मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है.
स्थानीय लोगों के अनुसार ठंड से उसकी मौत हुई है चुंकि मृतक के शरीर में किसी तरह की चोट नहीं है. खबर लिखे जाने तक शव को नहीं उठाया गया था.







