
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले जामडीह पंचायत के माडगम्पी गांव में बीती रात चचेरे भाई ने अपने ही भाई और भाभी की निर्मम हत्या कर दी जबकि इस हमले में उनके तीन बच्चे घायल हो गये, जिसका इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर है. इस हादसा की सूचना मिलते ही टोंटो थाना पुलिस व जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करने पहुंचे. इधर चर्चा का विषय बना हुआ है कि डायन बिसाही के संदेह पर हत्या की गई है. इस संबध में मिली सूचना के अनुसार जामडीह पंचायत के माडगम्यी गांव में चचेरा भाई बीती रात उनके घर में घुसा और पति-पत्नी और तीन अन्य बच्चों पर तेज धारधार चाकू से पेट व गर्दन पर वार कर दिया. माडगम्पी निवासी गोनो लागुरी 35 वर्षाय व गोनो लागुरी की पत्नी की हत्या कर दी जबकि एक बच्ची गंभीर अवस्था में घायल है और तीन बच्चे किसी तरह छिपकर जान बचाकर भागने में सफल रहे.

वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे को पुलिस ने चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां से बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर टीएमएच अस्पताल भेजा गया है. वहीं तीन बच्चों को चाईबासा चाईल्ड केयर में भेजा गया है. इस सबंध में जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव से पूछे जाने पर बताया गया की पति-पत्नी की हत्या व एक बच्चे को घायल करने का आरोपी चचेरा भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का आलम है.







