पलामू : पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है. जिला पलामू पुलिस ने तीन माओवादियो को छतरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार माओवादी अखिलेश यादव उर्फ अखिलेश सिंह बिहार झरखण्ड स्पेशल एरिया कमेटी के सचिव एवं कुख्यात नक्सली विनय यादव उर्फ गुरु जी उर्फ मुराद जी का छोटा भाई है. पुलिस ने गिरफ्तार माओवादी के पास से पर्चा एवं एक इम्पोटेंट मेमोरी चिप बरामद किया है. बरामद चिप से नक्सलियों के कई राज खुल सकते हैं. पलामू प्रभारी गढवा पुलिस अधीक्षक अश्वनी सिन्हा ने मामले की जानकारी दी।
[metaslider id=15963 cssclass=””]






