
जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ की ओर से जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में 19 जनवरी को शाम चार बजे से क्षत्रिय गौरव सम्मान समारोह सह परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसमें सामाजिक विषयों पर परिचर्चा का भी आयोजन किया जायेगा. सिदगोड़ा टाउन हॉल में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने जानकारी दी. संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रुप से चंद्रगुप्त सिंह, उपाध्यक्ष बिमल सिंह, महासचिव एनके सिंह, सचिव अनुप सिंह, महिला क्षत्रिय संध की अध्यक्ष डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, कार्यक्रम प्रभारी राजन सिंह, युवा अध्यक्ष पिंटू सिंह, महासचिव मृत्युंजय सिंह, सिदगोड़ा अध्यक्ष अंकित सिंह, महासचिव चंदन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.
यहां बताया गया कि कार्यक्रम में झारखंड के नवनिर्वाचित राजपूत विधायक सरयू राय, कमलेश सिंह, भानु प्रताप शाही, पूर्णिमा सिंह, सीपी सिंह, बिनोद सिंह, राजेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया जायेगा. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि के तौर पर महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम में औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह और फिल्म और टेलीविजन कलाकार सुरेंद्रपाल सिंह को भी सम्मानित किया जायेगा. इस दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों के विकास और संवर्धन पर विचार मंथन भी किकाय जायेगा.







