
जमशेदपुर/टंडवा : एनटीपीसी के नार्थ कर्णपूरा पावर प्लांट को बनाने के बाद आरके सिंह आधुनिक कंपनी जमशेदपुर के एमडी के रूप में दूसरी पारी खेलने के लिए पूरी तरह कमर कस चुके है. शुक्रवार को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने आरके सिंह को कंपनी का नया एमडी बनाया. इस मौके पर कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया. जानकारों के मुताबिक 31 जनवरी 2019 को एनटीपीसी के कर्णपुरा पावर प्लांट टंडवा से कार्यकारी निदेशक के पद से आरके सिंह अलविदा हुए थे. बताते चलें कि एनटीपीसी में जीएम से लेकर इडी के सफरनामा में विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने टंडवा में प्लांट की एक इंट बिछाने से लेकर पावर प्लांट को बनाने में अहम् भूमिका निभाई. इनकी यही संघर्ष और मेहनत को देखते हुए आरके सिंह को आधुनिक कंपनी का एमडी बनाया गया. एनटीपीसी से सेवानिवृत होने के लगभग एक साल बाद आधुनिक कंपनी के एमडी बनाये गये है. एमडी की कुर्सी संभालने के बाद इस संवाददाता से कहा कि झारखंड में पांच साल से अधिक रहने के कारण यहां की संस्कृति और आवोहवा से वाकिफ हो चुका हूं. लिहाजा यहां की संस्कृति के अनुरूप कार्य करते हुए कंपनी व पावर प्लांट के आगे के काम को आगे बढायेंगे.

मेरी कार्य संस्कृति झारखंड की माटी और जनता से जूड़ी रहेगी: एमडी
आधुनिक कंपनी के एमडी बनने के बाद एमडी राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मेरी कार्यसंस्कृति हमेशा झारखंड की माटी और यहां की जनता से जुड़ी रहेगी. झारखंड की संस्कृति के अनुरूप कार्य करते हुए कंपनी के काम को आगे बढायेंगे. जमशेदपुर में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्टेकहोल्डरों से प्लांट के कार्य में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड के सवा तीन करोड़ जनता को पावर प्लांटों से निर्बाध बिजली मिलता रहे यही मेरी प्राथमिकता है. इसके अलावे लोगों की जेनमिन समस्या नियम और कानून के अंदर समाधान करने का प्रयास करेंगे.






