
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के तेतुलिया गांव निवासी दयाल पात्र के खिलाफ गांव की ही एक महिला ने थाना में उसके साथ मारपीट करने और छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया है. महिला के बयान पर थाना में दयाल पात्र के खिलाफ कांड संख्या 7/20, धारा 354 ए 504,506 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है. समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. स्थानीय पुलिस मामले की जांच व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






