
जमशेदपुर : परसूडीह थाना अंतर्गत प्रमथनगर निवासी मोहित कुमार भवाई के घर पर पड़ोस के रहने वाले प्रदीप भवाई, चित्रा भवाई, अभिषेक भवाई, तारक घोष व चंचल चक्रवर्ती ने छह सात अन्य लोगो के साथ मिलकर पथराव कर दिया. हालांकि पथराव में किसी को चोट नहीं आई है. इसकी सूचना परसूडीह थाना में दी गई. परसूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. इस मामले में अमित भवाई ने बताया पूर्व में संपत्ति का बंटवारा हो चुका है. फिर भी पड़ोस में रहने वाले उनके भाई संपत्ति को लेकर आये दिन विवाद करते रहते हैं. मामला न्यायालय में भी चला. न्यायालय में फैसला उनके पक्ष में आया फिर भी प्रदीप भवाई जमीन पर दीवार खड़ी कर रहे थे. उसे तोड़न पर वह भड़क गये और बुधवार की सुबह अपने साथियों के साथ मिल कर उनके घर पर पथराव करने लगे. वहीं इस मामले में अमित ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में भी लिखित शिकायत की है.






