
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बड़ाबांकी गांव निवासी कल्याणी सिंह ने मंगलवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालत गंभीर होने पर उसे परिजनों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी देते हुए कल्याणी के भाई परमेश्वर सिंह ने बताया कि घर में काम नहीं करने के कारण उसकी मामी ने उसे फटकार लगाई थी. इससे आहत वह अपने कमरे में गई और घर में मौजूद कीटनाशक को खा लिया. घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था. वह खुद खेत की ओर गए हुए थे. वापस आने पर बहन की स्थिति बिगड़ी देख उसे अस्पताल पहुँचाया. परमेश्वर के अनुसार उनके पिता का देहांत पूर्व में हो चुका है.







