
संतोष वर्मा
चाईबासा। देर से ही सही पर आखिरकार नक्सलप्रभावित क्षेत्र जेटेया थाना का निर्माण कार्य 11 साल बाद नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया के करंजिया गांव में जेटेया थाना का निर्माण कार्य मंगलवार को चाईबासा पुलिस प्रबंधन और जिला प्रशाषन के मौजूदगी में भूमी पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जेटेया थाना का निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों में भी खुशी देखी गयी, ताकी क्षेत्र में थाना भवन का निर्माण होते ही गांव की जहां सुरत बदलेगी वहीं क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थय के लिए ईलाज की सुविधा और स्कूल तथा चकचकाती सड़के भी मिलेगी लोगों को। इतना ही नहीं अब क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलने लगेगें वहीं जगन्नाथपुर का मुख्यबाजार से सिधा संपर्क भी जुड़ जायेगा। जेटेया थाना का निर्माण कार्य पुलिस प्रबंधन और जिला प्रशाषन के द्वारा स्थानिय मानकी मुण्डा और मुखिया तथा लोगों के साथ बेहतर ताल मेल होने का ही परिणाम है। वैसे भी जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल और पुलिस कप्तान इंद्रजीत माहथा के द्वारा जनहीत में कई बेहतर निर्णय लिया गया और लोगों तक सुविधा उपलब्ध कराने में सार्थक भी हुए है। ज्ञात हो की जेटेया में जेटेया थाना का निजि भवन बनाने की योजना वर्ष 2009 से ही चल रही थी। लेकिन कागजी प्रर्किया पुरी करते और भूमी की चयन करने का कार्य पुरा करने में जिला प्रशाषन को करीब दो वर्ष लग गये।

इसके बाद पुलिस विभाग ने इस कार्य को शुरू करने के लिए वर्ष 2012-13 में आदेश जारी कर पश्चिमी सिंहभूम जिले में जेटेया थाना, गुदड़ी थाना और हाटगम्हरिया में मॉडल थाना निर्माण करने पर मुहर लगाया गया था और संबधित थाना में इसकी अधीसूचना भी भेज दी गई थी।लेकिन किसी न किसी पेच के कारण थाना भवन निर्माण कार्य का मामला अटकता रहा। मगर चाईबासा पुलिस प्रबंधन द्वारा इन योजनाओं को अंजाम तक पहूंचाने के लिए हर बाधाएं को दुर करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने पर पहल शुरू दी और मंगलवार को यह शुभ कार्य शुरू कर दिया गया। मंगलवार को एएसपी अभियान पी आनंद के नेतृत्व में जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव, जेटेया थाना प्रभारी सहदेव टोप्पो, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक के साथ काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान करंजिया पहुंची।वहीं जिला प्रशाषन की ओर से जगन्नाथपुर अनुमंडलाधिकारी स्मृता कुमारी, नोवामुण्डी अंचलाधिकारी तथा सीआई अपने साथ चैन मेन लेकर कार्य स्थल पहुंचे। सरकारी जमीन की मापी की गई और पांच एकड़ भूमी की नापी गई जो सरकार का निजी जमीन है,जिसमें तीन एकड़ जमीन जेटेया थाना भवन निर्माण के लिए दिया गया.बाकी शेष भूमी अगली योजना के लिए सुरक्षीत रखा गया। शांती पूर्ण वातावरण में भूमी का पूजा गांव के दिवड़ी द्वारा मुर्गा चढ़ा कर किया गया,वहीं दुसरी छोड़ पर पुजारी रोहित मिश्रा द्बारा नारियल फोड़ कर किया गया।बताया गया उक्त कार्य जेपीएससीएल के द्वारा शांति कंस्टेक्शन के संवेदक विवेक तुफान के देख रेख में होगी।और जेटेया थाना भवन का निर्माण कार्य के लिए विभाग ने एक वर्ष का समय अवधी दिया गया है पुरा करने के लिए।जेटेया थाना भवन का दो मंजिला भवन 1 करोड़ 90 लाख की लागत से की जायेगी यह मॉडल थाना होगा।हलांकी इस बीच कई पुलिस कप्तान व जगन्नाथपुर एसडीपीओ बदले गये लेकिन पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा और जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव के कार्यकाल में जेटेया थाना का नया भवन निर्माण कार्य शुरू करने का शुभ अवसर मिला यह इस क्षेत्र के लोगों के लिए भी खुशी है।







