
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत स्लैग रोड से निवासी सचिन शुभम की स्कूटी 7 फरवरी को उनके निवास स्थान से चुरा ली गई थी। इस मामले में दो दिन बाद ही सीतारामडेरा पुलिस ने चोर को स्कूटी समेत गिरफ्तार कर लिया। चोर का नाम सुनील कालिंदी है, वह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागु न हातू का रहने वाला है।
सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि रविवार को गोलमुरी चौक पर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सुनील स्कूटी को वहां से लेकर गुजर रहा था, वह पुलिस की गाड़ी देखते ही भागने लगा, पुलिस ने शक होने पर पीछा करते हुए पकड़ा। पकडे जाने के बाद उसने खुलासा किया कि वह चोरी की स्कूटी को बेचने जा रहा था।पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।








