
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां ज़िले के आदित्यपुर स्थित माझी टोला के चांदनी चौक के पास रविवार, दोपहर एक घर में अचानक शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसके बाद देखते ही देखते महज कुछ ही देर में पूरा घर आग से जलकर स्वाहा हो गया. आदित्यपुर के माझी टोला स्थित चांदनी चौक के पास रविवार दोपहर तकरीबन 3:30 बजे सोनू लोहार नामक व्यक्ति के घर. अचानक आग लग गई.

बताया जाता है कि दोपहर में सभी लोग घर के बाहर थे तभी कुछ लोगों ने घर से आग की लपटें उठता देखा. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने फौरन घर के पास पहुंच कर पाया कि पूरा घर आग की भीषण चपेट में है. इधर स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता शंकर दास और स्थानीय लोगों के सहयोग से वक्त रहते आग पर काबू पाया गया नहीं तो यह आग आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लेती और एक भीषण हादसा यहां होता. इधर आगजनी की घटना की जानकारी बाद में अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन सकरा रास्ता होने के कारण दमकल की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी जबकि स्थानीय लोगों के तत्परता से ही आग पर काबू पा लिया गया. सामाजिक कार्यकर्ता शंकर दास ने बताया कि आगजनी में सोनू लोहार के घर के सभी सामान जल गए हैं और इनके जीवन यापन और भरण पोषण में अब काफी दिक्कतें आएंगी इस लेकर. पीड़ित परिवार को आर्थिक और सरकारी सहायता प्रदान करने की कोशिश की जाएगी.








