
जमशेदपुर : जमशेदपुर में साइबर पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार लगाम लगाने की खबर रांची पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गई है. इस सफलता को देखते हुए रांची पुलिस मुख्यालय में मुलिस महानिदेशक पुलिस महानिरीक्षक ने जमशेदपुर साइबर थाना की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है, इसके लिए पुलिस मुख्यालय से साइबर थाना की टीम की सूची मांगी गई है. साइबर थाना प्रभारी उपेंद्र मंडल ने बताया कि 5 जनवरी को साल के शुरुआत में ही साइबर अपराधियों को चिन्हित कर छापेमारी की गई थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से 13 लाख रुपये नगद समेत विभिन्न बैंकों के पास बुक और एटीएम कार्ड, चेक बुक इत्यादि बरामद किया था. साथ ही दो अपराधियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. इसी के संबंध में रांची मुख्यालय से टीम को पुरस्कृत करने के लिए नाम मांगे गए है जिसे वरीय पुलिस अधिक्षक के कार्यालय में भेज दिया गया है.
इन्हे किया जाएगा पुरस्कृत :
- साइबर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मंडल
- पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार (अनुसंधानकर्ता)
- पुलिस निरीक्षक किशोर कुमार तामसोय
- पुलिस निरीक्षक रेणू गुप्ता
- पीएसआई संतोष कुमार दास
- पीएसआई बिनिता हेंब्रम
- पीएसआई तरुण कुमार
- पीएसआई महेंद्र महतो
- एएसआई अजीत कुमार रजक
- चालक हवलदार आयूब अंसारी
- आरक्षी रविंद्र प्रसाद
- आरक्षी दामोदर साधू
- आरक्षी राहूल रॉय
- आरक्षी उमेश बैठा
- आरक्षी श्रीनाथ राम
- आरक्षी आन्या कृति





