
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातू रोड नंबर 5 निवासी विशाल नामता ने बुधवार की रात पत्नी से झगड़े के बाद पत्नी की चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि घर में मौजूद परिजनों ने समय रहते उस फंदे से से उतारा और तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि विशाल ने पड़ोस में ही रहने वाली किरण नाम की युवती से दिसंबर 2019 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों हंसी-खुशी से रहते थे। बुधवार को अचानक दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद विशाल ने अपनी पत्नी के हाथ पैर बांध दिए और पत्नी के चुनरी से फांसी लगाने का प्रयास किया। परिजनों ने बताया कि विशाल इलेक्ट्रिशन का काम करता है। फिलहाल उसे इलाज के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







