
जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसपीडीएल) की यूनियन का कमेटी मीटिंग बुधवार को संपन्न हुई. इस मीटिंग में सबसे पहले जून 2019 से लेकर जनवरी 2020 तक के एकाउंट को पारित किया गया और यूनियन पदाधिकारियों और कमेटी मेंबरों द्वारा कर्मचारी पुत्रों और कांट्रैक्ट वर्करों के नियोजन का मुद्दा उठाया गया. इस दौरान यह मांग रखी गयी कि बहाली का रास्ता साफ होना चाहिए और एक नीति के तहत यह बहालियां ली जानी चाहिए. इस पर अध्यक्ष ने कहा कि इसको लेकर बातचीत की जायेगी. इसके अलावा लांग सर्विस अवार्ड के मुद्दो को भी उठाया गया, जिसके तहत कर्मचारियों को अवार्ड की राशि को और बढ़ाने की मांग की गयी. इसके अलावा यहां तय कियाग या कि कर्मचारियों को सबको गिफ्ट दिया जायेगा, जिसके लिए यूनियन की रजामंदी ली गयी. इस बैठक में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री अमन सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद, एसबी राणा, सहायक सचिव अनीस झा, वीडी सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश चौधरी, सलाहकार त्रिदेव सिंह, संजीव सिंह, कमेटी मेंबर शशि मिश्राग़, रंजन मिश्रा, उपेंद्र राय, राजेश और मनोज समेत अन्य लोग मौजूद थे.





