
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित गणेश मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया. इन चोरों ने मिलकर ताला तोड़कर दानपेटी की चोरी कर ली. लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया जबकि एरिया के बाजार को बंद कर दिया. घटना के बारे में लोगों ने बताया कि मंदिर हर शाम को जैसे बंद होता है, वह बंद हुआ. मंदिर के पूजा सुबह में जब मंदिर की सफाई और पूजा करने प हुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का दानपेटी भी गायब है. वहां ताला तोड़ने के इस्तेमाल में लाया गया हथियार भी पड़ा हुआ है. एक दानपेटी को तोड़कर चोरों ने उसके पैसे चुराये जबकि दूसरा दानपेटी तो लेते चले गये. तत्काल मनोहरपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी.
इस घटना की जानकारी तेजी से फैली, जिसके बाद लोग जमा हो गये. इस बीच पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की ताकि चोर की पहचान की जा सके. लेकिन चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे. लोगों ने पुलिस के खिलाफ रामधनी चौक और सड़क को जाम कर दिया और मनोहरपुर के बाजार को बंद कर दिया. जाम के कारण राउरकेला और छोटानागरा के बीच की सड़क पूरी तरह जाम हो गयी और वाहनों का आना जाना बंद हो गया. दुकानदारों ने कहा है कि जब तक चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक वे लोग अपनी दुकानें नहीं खोलेंगे.
दरअसल, इससे पहले संत नरसिंह आश्रम मंदिर में भी दानपेटी की चोरी हो चुकी थी जबकि करीब एक दर्जन दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है, जिसका उदभेदन पुलिस द्वारा नहीं की गयी है. काफी-मान-मनोव्वल के बाद लोग माने और सड़क जाम को समाप्त कर दिया. गणेश मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि उन लोगों ने बैठक की है और पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर एक सप्ताह में चोरों को नहीं पकड़ा गया तो वे लोग मनोहरपुर बाजार को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे.







