
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा बस्ती में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर तलवारबाजी का आरोप लगाया है. वैसे इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. घायल होने वालों में झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक नेता भी बताया जाता है. जिसका नाम हरदेव सिंह बताया जा रहा है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मानगो गुरुद्वारा बस्ती में एक जमीन को लेकर पूर्व से ही दो गुटों में विवाद चला आ रहा है. इधर आज एक गुट जब जमीन पर पहुंचा तो दूसरे गुट ने हमला बोल दिया. दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर जमीन हथियाने का आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है. उधर पुलिस दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है. हालांकि जांच के बाद ही पुलिस मामले पर कुछ भी कहने की बात कर रही है.







