
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत आदर्श नगर में रहने वाली महिला रिम्मी बहल के घर से लाखों के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। रिम्मी ने अपनी नौकरानी ग्वाला बस्ती निवासी संतोषी नायक पर चोरी करने का शक जताते हुए शिकायत थाना में की है। उसने अपनी नौकरानी ग्वाला बस्ती निवासी संतोषी नायक के खिलाफ सोनारी थाना में गहनों की चोरी करने का आरोप लगते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। रिम्मी ने पुलिस को बताया कि उसके घर में वह अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। संतोषी को बेटी की देखभाल के लिए रखा गया है। 12 फरवरी से 16 फरवरी के दौरान उसके घर में फर्नीचर का काम चल रहा था। फर्नीचर का काम संतोष शर्मा कर रहा था।
शुक्रवार की दिन में जब उसने अपना अलमीरा खोला तो अलमीरा से लाखों के गहनें गायब पाए। उसे शक है कि संतोषी ने ही गहने चुराए होंगे। गहनें गायब होने पर जब मैने अपनी नौकरानी और संतोष से पूछताछ की तो वे लोग कुछ नहीं बता रहे हैं। उसकी नौकरानी संतोषी बार-बार अपना बयान बदल रही है। नौकरानी कभी कहती है कि जेवर मां को दे दी हूं तो कभी कहती है कि जेवर उसने संतोष को दिया है। महिला को शक है कि चोरी में संतोष भी शामिल हो सकता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




