चाईबासा : भाकपा माओवादी संगठन के सदस्यों के कराईकला थानन्तर्गत बनरागढ़ वनग्राम के पहाडियों में छिपे होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने संगठन के एक सदस्य ठाकुरा गागराई को गिरफ्तार किया है. जिले के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा को संबंधित सूचना मिली थी. उनके आदेश पर जिला पुलिस ने यह कार्रवाई की. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक चाईबासा एवं कमाडेंट सीआरपीएफ 060 बटालियन के द्वारा संयुक्त रूप से एक टीम गठित की गई, जिसमें 2आईसी ( ओप्स ) , राजू डी नायक, अपर पुलिस अधीक्षक प्रणव अनद झा, अनुपुपदा नाथु मीणा, सहायक कमांडेट श्री धीरेन्द्र पाठक, सोनुवा थाना प्रभारी कुलदीप शामिल थे. उग्रवादियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान में पापरादा , करजुली , जोजोडा , बनरागढा आदि क्षेत्र में टीम ने सर्च अभियान चलाया.




