
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर आठ स्थित नाले के पास बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिदगोड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसकी पहचान में जुट गई। मृतक की पहचान बिरसानगर जोन नंबर 2 निवासी ऋषि गोराई के रूप में की गई। ऋषि के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है, साथ ही काफी मात्रा में शराब का भी सेवन करता है। इस मामले में मृतक के दामाद भीमा लोहार के बयान पर सिदगोड़ा थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है। परिजनों के अनुसार ऋषि की मौत अत्यधिक शराब सेवन से ही हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। मृतक के शव को परिजन अपने साथ ले गए।





