
संवाददाता
चाईबासा / चक्रधरपुर : जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र सोनुवा में इन दिनों भाकपा माओवादियों के द्वारा लगातार पुलिस वाहन को उड़ाने की साजिश रची जा रही है. लेकिन चाईबासा पुलिस की मुस्तैदी के आगे हर बार माओवादियों के मंसूबों पर पानी फिर रहा है. एक ओर जहां कोरोना वायरस से बचाने के लिए जिलेवासियों की सुरक्षा में चाईबासा पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है, वहीं नक्सली क्षेत्र में किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के फिराक में तरह-तरह के हथकण्डे अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए भाकपा माओवादी पुलिस को क्षति पहुंचाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. माओवादी जब पुलिस से पार नहीं पा रहे हैं, क्षेत्र में ग्रामीण की हत्या करने में लगे हैं.
बीती रात भी भाकपा माओवादी के गिसिर बेसरा और अनमोल दा उर्फ लाल चंद हेंब्रम दस्ते के नक्सलियों ने सोनुवा थाना क्षेत्र सरजामबू जंगल में एक ग्रामीण युवक की हत्या कर दी. मृतक खस्सी-मुर्गा खरीद-बिक्री का काम करता था. इसी सिलसिले में वह जंगल की तरफ से गुजर रहा था. घटना की सूचना मिलते हुए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल पर नक्सलियों द्वारा तीन तीर बम लगाये गये थे, जिसे एसओपी का पालन करते हुए बीडीडीएस की टीम द्वारा विनष्ट कर दिया गया. इस सबंध में गोईलकेरा थाना में गिसिर बेसरा और लालचंद हेंब्रम उर्फ अनमोल दस्ते के 15-20 माओवादी सदस्यों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. वहीं युवक का शव का अंत्यपरीक्षण के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि बीती रात (मध्य रात्रि) को सूचना मिली कि ग्राम कुईडा स्थित कुईड़ा चौक के पास प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों के द्वारा एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई है. आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान ) एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ चक्रधरपुर के नेतृत्व में सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की.

जांच के दौरान को पता चला कि गांव के ही एक युवक राजकिशोर गोप (35), जो गांव भालुरुंगी, थाना – सोनुवा का रहने वाला था, की गोली मारकर हत्या भाकपा माओवादी के गिसिर बेसरा (गिरीहडीह के पिरटांड क्षेत्र का रहने वाला) व लाल चन्द हेम्ब्रम उर्फ अनमोल ( बोकारो के नावाडीह क्षेत्र का रहने वाला ) के दिशा निर्देश पर 15-20 भाकपा माओवादी द्वारा देर रात्रि नृशंस हत्या कर दी गई तथा लाश के पास ही आईईडी / तीर बम पुलिस बल को नुकसान पहुचाने के उद्देश्य से लगाया गया, जिसे बीडीडीएस टीम के द्वारा सर्तकता पूर्वक नष्ट कर दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा एवं माओवादी पर्चा बरामद कर जब्त किया है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमण्डल अस्पताल चक्रधरपुर भेजा दिया गया. मृतक के परिजनों ने बताय गया कि मृतक मुर्गा, खस्सी इत्यादि ग्रामीण इलाके से खरीद कर अपने गांव में बेचने का काम किया करता था. घटना के बाद से पुलिस नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है.






